मूकनायक/एम एस गौतम/सिरोही(राजस्थान)
जयपुर:राजस्थान की राजधानी जयपुर में 05 जनवरी 2026 को ‘धर्म परिवर्तन विधेयक 2025’ के विरोध में एक विशाल रैली और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आंदोलन में कड़ाके की ठंड के बावजूद अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आदिवासी समुदायों के हजारों लोगों ने शिरकत की।कलेक्टर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापनरैली के समापन के पश्चात, आंदोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर जयपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में आंदोलन के संयोजक डॉ. नरेन्द्र बौद्ध, डॉ. दशरथ हिनूनिया, रजनीश जेकब, सेवानिवृत्त डीजी के.सी. घुमरीया, पूर्व मंत्री केशवानी, अब्दुल लतीफ आर्को, डॉ. अंजू बौद्ध और पास्टर एनोसेंट शामिल रहे। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह विधेयक उनके अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रहार है और आज की यह उपस्थिति आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

