Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानशिवगंज के जीनियस कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर...

शिवगंज के जीनियस कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर किया राज्य व देश का नाम रोशन।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही[राजस्थान]

शिवगंज: फरीदाबाद में आयोजित ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिवगंज के जीनियस कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उकेन्द्र परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रवण कुमार ने कुमिते 60 किलोग्राम भार वर्ग (18 वर्ष अंडर) में गोल्ड मेडल तथा काता स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जयेश कुमार ने काता प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित होने का अवसर मिला। प्रतियोगिता से लौटने पर शिवगंज में खिलाड़ियों का ढोल-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कराटे सेंसाई उकेन्द्र परिहार, सेंपाई खुशबू परिहार, प्राचार्य महिपाल दवे, सुभाष वर्मा, बिशन सिंह, निधि सिंह, सुंदर मीणा, अल्पेश अग्रवाल, भावेश सांघवी, दिनेश कुमार, प्रकाश पुरोहित, लालाराम आरासना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।सेंसाई उकेन्द्र परिहार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से वे आगे भी देश का नाम रोशन करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments