Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीग्राम पंचायत बाजना खुर्द में शामिल होने पर ग्रामवासियों ने आपत्ति जताते...

ग्राम पंचायत बाजना खुर्द में शामिल होने पर ग्रामवासियों ने आपत्ति जताते हुए तहसीलदार सीमा बघेल को ज्ञापन सौंपा

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान

करौली जिले के हिंडौन सिटी।उपखंड के नव सृजित ग्राम पंचायत बाजना खुर्द में शामिल होने पर ग्रामवासियों ने आपत्ति जताते हुए सोमवार को तहसीलदार सीमा बघेल को ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में बाजना खुर्द की वार्ड संख्या 7 में ग्राम पंचायत बाजना कला के कई परिवार शामिल किए जाने का विरोध है।बाजना कला के ग्राम वासियो में जुम्मा खान,अजीराम ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायत बाजना खुर्द के वार्ड संख्या 7 में 80 प्रतिशत शामिल हुई आबादी बाजना कला के मुलत निवासी है।जिनमे आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड,मूल निवास,जाति प्रमाण पत्र आदि में बाजना कला ही उल्लेखित है।वही उनके कई परिवार बाजना कला में ही रह रहे है।इस मामले में बाजना कला प्रशासक चम्पी देवी ने भी उपखंड प्रशासन नव सृजित ग्राम पंचायत बाजना खुर्द के वार्ड संख्या 7 में शामिल लोगों के नामों को पुनः बाजना कला में सम्मिलित करने की मांग की है।ज्ञापन देने के दौरान बाजनाकलाकेमुंशीलाल,मोती,अल्फाज,रमेश चंद सैन,रामकेश,चांद,चंदर सिंह,मनोज सैन सहित काफी लोग शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments