Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीफर्स्ट राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 9 से 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में करौली...

फर्स्ट राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 9 से 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में करौली जिले के रोवर रेंजर का दल रवाना।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली जिले में भारत स्काउट व गाइड संगठन के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वर्ष पर्यंत अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं
इसी श्रृंखला में रोवर रेंजर की प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 9 से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के दुधली जिला बालोद में आयोजित होगी
जिसके लिए करौली जिले से आठ रोवर एवं आठ रेंजर का दल रेंजर लीडर शालिनी गुप्ता एवं रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर के नेतृत्व में रवाना हुआ
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की भारत स्काउट गाइड संगठन के स्थापना 1950 में हुई थी संगठन के स्थापना के डायमंड जुबली वर्ष में आने को कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है
जिसमें डायमंड जुबली जंबूरी त्रिचि के साथ शुभारंभ हुआ नेशनल जंबूरी का आयोजन लखनऊ में किया गया अब समापन पर प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा दूधली जिला बालोद जो कि राजनंदगांव रेलवे स्टेशन के पास स्थित है में करवाया जा रहा है
सी ओ स्काउट करौली के अनुसार 16 से 25 आयु वर्ग के युवाओं में अनुशासन सेवा नेतृत्व क्षमता सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करने के उद्देश्य रोवर रेंजर गतिविधि का संचालन किया जाता है
जो की कॉलेज एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होती है अभी तक आयोजित जंबूरी स्काउट गाइड के लिए आयोजित हुई है जो 19 आयोजित हो चुकी है भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रथम बार सीनियर वर्ग के स्काउट गाइड जिन्हें रोवर रेंजर रेंजर कहा जाता है
के लिए जंबूरी का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है जंबूरी का तैयारी शिविर 3 से 6 जनवरी तक आलनपुर स्थित स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए रोवर रेंजर का दल रवाना हुआ सी स्काउट करौली के अनुसार रेंजर के दल को रेलवे स्टेशन हिंडौन पर राजकीय महाविद्यालय हिंडौन के प्राचार्य डॉक्टर पप्पू राम कोली ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया
इस अवसर पर डॉ पप्पू राम कोली ने रेंजर से कहा की राष्ट्रीय जंबूरी में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर प्रतियोगिताओं में सहभागिता करें एवं राजस्थान की परंपरा के अनुसार प्रथम स्थान पर आने का प्रयास करें उन्होंने कहा की रोवर रेंजर सेवा का नाम है
और जंबूरी में अनुशासन के साथ सभी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी मैं सहभागिता करने हेतु राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी की रेंजर वंशिका बंसल, स्नेहा गर्ग,सलोनी सेन, संजना, सोनम बानो ,सकीना बानो, नेहा सैनी सात सदस्य दल आज राष्ट्रीय जंबूरी के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ रीतेश जैन भी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार करौली से राजकीय महाविद्यालय करौली रोवर ग्रुप एवं 31 व स्वतंत्र रोवर क्रू करौली के आठ रोवर रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर के नेतृत्व में जिला स्काउट गाइड भवन से रवाना हुए
जिन्हें सीओ स्काउट ने हरी झंडी दिखाकर एवं मुंह मीठा करा कर रवाना किया करौली से रवाना हुए रो
रोवर के दल में तेजस्व गिरी शामू सेन प्रणब महेरा यश चौधरी अंशुल बंसल अंकित योगी किशन सिंह आदि रवाना हुए
यह सभी रोवर रेंजर सवाई माधोपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्वालियर के रास्ते 7 जनवरी को प्रस्थान कर 8 जनवरी को जंबूरी स्थल पहुंचेंगे जहां पर मार्च पास्ट बैंड कलर पार्टी स्किल ओरामां लोक नृत्य लोक गीत एडवेंचर निबंध भाषण प्रदर्शनी के साथ-साथ नाइट हाइक बैक बुड में में कुकिंग के माध्यम से खाना बनाना आदि 23 तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments