Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशअस्पताल चौराहे पर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन

अस्पताल चौराहे पर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन

गौचर व वन भूमि अतिक्रमण हटाने की 7 दिन की चेतावनी

आजाद परिंदा
मूकनायक/टीकमगढ़।
आज ओबीसी महासभा ने जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्राम जसवन्तनगर की गौचर भूमि एवं वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में अस्पताल चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण पूरे जिले की स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत गौचर भूमि, वन भूमि, श्मशान घाट की भूमि एवं कार्तिक स्नान घाट पर गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है। इसके चलते गौवंश चारे के अभाव में भूखा मरने को मजबूर है।
साथ ही वन भूमि पर लगे बहुमूल्य पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिस पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम जसवन्तनगर के लोगों द्वारा सैकड़ों बार आवेदन और शिकायतें दिए जाने के बावजूद अब तक न तो वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया और न ही गौचर भूमि को मुक्त कराया गया। इससे यह संदेह गहराता है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कार्य जारी है।

ओबीसी महासभा जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी ने जिला प्रशासन से मांग की कि 7 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाया जाए, अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के निर्देश पर टीकमगढ़ तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में ओबीसी महासभा जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी, वरिष्ठ सलाहकार एम.डी. वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एड. रानी पाल, मनीष राजपूत, परम सिंह लोधी, अभिषेक यादव, श्याम, ब्रजनंदी, गिरधारी, देवेंद्र परमार, मनोहर, जितेंद्र ठाकुर, ब्रजलाल पाल, मनोज चढ़ार, आशीष चौबे, पुरुषोत्तम लोधी, अजयराम, शिवम, माधव अहिरवार, धर्मदास रजक, गिरवल, परमलाल लोधी, राकेश, भज्जू, बाबूलाल चढ़ार सहित सैकड़ों की संख्या में जसवन्तनगर की महिलाएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments