मूकनायक /गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा /राजस्थान
भीलवाड़ा। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि भीलवाड़ा जिले की सभी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
यह घोषणा संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी पूरी तैयारी और संगठनात्मक ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। जिले की प्रत्येक पंचायत समिति और जिला परिषद सीट पर पार्टी का उम्मीदवार होगा।
सुरेश मेघवंशी ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाना है। पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेतृत्व खड़ा कर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस घोषणा के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी का यह कदम पंचायत राज चुनावों में नए समीकरण बना सकता है।

