Thursday, February 26, 2026
Homeबाँसवाडाडूगरपुर से आशा डामोर को नेपाल में मिला एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड नेपाल...

डूगरपुर से आशा डामोर को नेपाल में मिला एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति ने किया सम्मान

मूकनायक/राम लाल यादव

बांसवाड़ा/ राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम एवं नागरीक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । यह आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 देश के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामय  उपस्थिति में संपन्न हुआ । आशा डामोर (अध्यक्ष रैना विकास सेवा संस्थान डुंगरपुर राजस्थान ) को नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय परमानंद झा के करकमलो द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड ) रशियन कल्चर सेंटर काठमांडू नेपाल में प्रदान किया गया । समारोह में मंच के संयोजक डॉक्टर कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि समारोह में नेपाल के माननीय अतिथियों का आगमन रहा । जिसमें न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र लाल (सुप्रीम कोर्ट नेपाल ) न्यायमूर्ति लोकेंद्र मलिक (हाई कोर्ट नेपाल ) पूर्व उपराष्ट्र प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो जगतगुरु शक्ति बाबा  पूर्व राजदूत डॉक्टर विष्णु हरि नेपाल जापान  इंदिरा राणामगर (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सभा नेपाल ) पदम सुन्दास (पूर्व राजदूत बहरीन )डॉ . निर्मल विश्वकर्मा पूर्व (राजदूत दक्षिण अफ्रीका ) एमपी साहू (विदेश मंत्री नेपाल सरकार )  रेखा यादव ( सांसद ) कृष्ण कुमार यादव मुख्यमंत्री मधेश प्रदेश
रोहित महाराज (सलाहकार मुख्यमंत्री सिक्किम ) तथा हुकुमचंद गणेशीया (चांसलर इंटरनेशनल ग्लोबल रोमा कलर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ) विशेष रूप से उपस्थित रहे आशा डामोर को नेपाल में मिले सम्मान के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई दी गई
समारोह में पांच ( वैश्विक राजदूतो )
ग्लोबल एंबेसडर  -प्रदीप राठी आशा डामोर तूहीना प्रकाश शर्मा सवेंद्रजीत सिंह एवं एम देव राजन कृ को वैश्विक शांति में योगदान हेत मनोनीत किया गया ।इस अवसर पर नेपाली संस्कृति मंडल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई ।कार्यक्रम में मंच के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय महावीर प्रसाद टारड़ी के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया ।
उनके उत्तराधिकारी के रूप में डॉक्टर कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट ईस्ट वेस्ट लो फॉर्म काठमांडू ) को मंच की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति द्वारा उन्हें विशिष्ट सलाहकार के रूप में भी नामित किया गया । कार्यक्रम में जगतगुरु शक्ति बाबा को जम्मूद्विप पद्मश्री 2025   31 विशिष्ट प्रतिभा को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड 11 प्रतिभाओं को अटल गौरव अलंकरण तथा 31 प्रतिभाओ को वैश्विक एकता अलंकरण से सम्मानितकिया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन जम्मुद्धिप पद्मश्री इंजीनियर नरेंद्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र पासवान ( राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाली कांग्रेस समर्थित मधेशी दलित गैर सरकारी महासंघ ) ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments