मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
नव वर्ष 2026 की एक नई शुरुआत में यह याद रखें कि नया साल अपने आप में कुछ नहीं बदलता, बदलाव हम लाते हैं, अपने विचारों, आदतों और कर्मों से। नव वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ‘संकल्प’ लेना है। 2026 में कदम रखते समय बहुत से लोग अपनी पुरानी बुरी आदतों को त्यागने और नई अच्छी आदतें अपनाने का वादा करते हैं। चाहे वह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हो, नया कौशल सीखना हो, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना हो, आपसी मतभेद व मनभेद भुलाकर भाई-चारा कायम रखना हो, समाज के प्रति समर्पित होना हो, ये संकल्प हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं।
अंततः, वर्ष 2025 को अलविदा कहना केवल बीते समय को विदा करना नहीं है, बल्कि उसकी सीख को साथ लेना है।गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना ही समय की सबसे बड़ी समझदारी है। नववर्ष 2026 हमारे सामने एक खुली किताब की तरह है—इसके पन्नों पर क्या लिखा जाएगा, यह हमारे आज के निर्णय तय करेंगे। आइए, इस नववर्ष 2026 पर यह संकल्प लें कि हम सभी अधिक संवेदनशील, समाज के प्रति समर्पित, अधिक जिम्मेदार और ईमानदार मानव बनेगें क्योंकि जब समाज बेहतर बनता है, तभी वर्ष भी वास्तव में नया होता है। वर्ष 2025 को विनम्र विदाई के संग नववर्ष 2026 का स्वागत—उम्मीद, विवेक और विश्वास के साथ करें । मूकनायक परिवार की हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करे । नव वर्ष मंगलमय हो ।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

