मूकनायक/प्रेम नारायण/बूंदी राजस्थान
बूंदा आदिवासी मीना /मीणा समाज संस्था एवं अंबेडकर विचार मंच विजयगढ़ के तत्वाधान में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 मंगलवार को आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर रवि प्रकाश मेहरड़ा रिटायर आईपीएस एवं डीजी भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो एवं पूर्व अध्यक्ष अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी जयपुर तथा अध्यक्षता उच्छब लाल छानवाल रिटायर आईपीएस पूर्व आईजीपी एवं प्रदेश प्रमुख बूंदा आदिवासी मीना /मीणा समाज संस्था बूंदा क्षेत्र राज. द्वारा की गई।
विशिष्ट अतिथि जमनालाल मीना प्रदेश अध्यक्ष मूलवासी आदिवासी मीना/मीणा समाज संस्था मत्स्य क्षेत्र राजस्थान, ताराचंद चिता लेखक एवं इतिहासकार, एडवोकेट अश्विनी कुमार मीणा राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर प्रत्याशी सदस्य राजस्थान बर काउंसिल चुनाव 2026, एडवोकेट लाल सिंह मारण जिला प्रमुख बूंदा संस्था बारां, रविकांत मीणा अतिरिक्त प्रदेश प्रमुख, सीताराम मीणा बैंकर, बाबूलाल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा बूंदी, बी एल मीणा केनरा बैंक रिटायर्ड जीएम, राम कुमार मीणा (बाबा) संरक्षक अंबेडकर विचार मंच जहाजपुर, एडवोकेट हरिप्रसाद कांवरिया रिटायर जेडीपी, राज बहादुर वर्मा अध्यक्ष अंबेडकर विचार मंच देवली, सतीश कुमार सर्वा संविधान विशेषज्ञ जयपुर,
माली राम मीना व्यवसायी, रामनाराण मूंडली अतिरिक्त प्रदेश प्रमुख, हरिराम मीना प्रदेश मिडिया प्रभारी बूंदा संस्था,केप्टन शोराज ,केप्टन मोहन सिंह ,केप्टन शोजी राम मीना, जुगल किशोर सर कोचिंग क्लासेज कोटा एवं प्रदेश अध्यक्ष ऐरवाल समाज व आजाद प्रेम सिंह पूर्व प्रभारी भीम आर्मी कोटा सम्भाग तथा एडवोकेट श्रवण मीना एवं समस्त तहसिल कार्यकारिणी नैनवां, लाखेरी,के पाटन, जहाजपुर जिला कार्यकारिणी बूंदी बारां झालावाड़, के विशिष्ट आतिथ्य में प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
एडवोकेट हेमराज मीणा जिला प्रमुख बूंदा संस्था एवं अम्बेडकर मंच विजयगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम पूर्णतया गैर राजनीतिक रहा।

