Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली जिले में छाया घना कोहरा जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

करौली जिले में छाया घना कोहरा जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

मूकनायक/नरेश जाटव

कैलादेवी/ करौली/राजस्थान

करौली जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह घना कोहरा छा गया। इसके कारण जन जीवन प्रभावित हुआ और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय कई स्थानों पर विजिबिलिटी बेहद कम होकर 10 मीटर से भी कम पर पहुंच गई। घने कोहरे का असर यातायात पर भी स्पष्ट दिखाई दिया। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग- 23 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर और बेहद सतर्कता के साथ धीमी गति में चलते नजर आए।कोहरे और ठंड के चलते सुबह के समय बाजारों में चहल-पहल कम रही। आम दिनों की तुलना में दुकानों के खुलने में भी देरी हुई। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोग घरों में दुबके रहे।बुज़ूर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिला मुख्यालय पर कई दिनों के बाद इतना घना कोहरा देखा गया है, जिसे मौजूदा सर्दी के मौसम का अब तक का सबर्से घना कहरा बताया जा रहा है।मौसम में आए इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments