मूकनायक/भरतपुर
जिला ब्यूरो चीफ भरतपुर
चन्द्रप्रकाश शेरू
हलेना भरतपुर में दिनांक 27/12/2025 को माननीय सिद्धार्थ गौतम जी (मंडल प्रभारी आगरा एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य), संस्थापक सदस्य माननीय छत्रपति सोनी जी, भीम आर्मी आगरा के कोषाध्यक्ष भाई हरजीत गौतम जी, लीगल सेल आगरा से एडवोकेट मनीषा निगम एवं भाई विनायक राठौर के साथ मिलकर दिनांक 31/12/2025 को आयोजित होने वाले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न आगमन और भाईचारा सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और अथक मेहनत देखकर यह स्पष्ट हो गया कि यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, ऐतिहासिक और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला होगा। यह सम्मेलन भाईचारे, समानता और सामाजिक प्रेरणा का सशक्त संदेश देगा भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर जटोलिया प्रदेश महासचिव साहब सिंह अरहरिया जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शेरू ,वैर विधान सभा प्रभारी सोहन सिंह पाथेना खेमू छोकरबाड़ा राजवीर नरेश हतिजर आदि लोग मौजूद रहे

