मूकनायक/
गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा/ राजस्थान
निवाई क्षेत्र में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “बाबा साहब की प्रतिमा का खंडन केवल मूर्ति नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है।”
उन्होंने टोंक जिले में लगातार हो रही प्रतिमा खंडन की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामसहाय वर्मा से भीम आर्मी की ओर से आग्रह किया गया कि सरकार स्तर पर हस्तक्षेप कर दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
सुरेश मेघवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय कोतवाल, जहाजपुर विधायक प्रत्याशी भेरूलाल रेगर, अध्यापिका हेमलता बेरवा सहित बड़ी संख्या में भीम सैनिक, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के सम्मान की रक्षा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

