मूकनायक/संगीता
लाखेरी/ बूंदी/ राजस्थान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दौलतपुरा, तहसील इन्द्रगढ़, जिला बूंदी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया।
क्लस्टर कैंप मतदान केंद्र भाग संख्या 104, 105, 106 एवं 107 के लिए आयोजित हुआ, जो पर्यवेक्षक सुरेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कैंप में विद्यालय में अध्ययनरत 17+ एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के फॉर्म संख्या 6 भरे गए तथा मतदाता सूची से संबंधित फीडबैक लिया गया।
भाग संख्या 104 के बीएलओ अमर सिंह, 105 के विशाल जोशी, 106 के दीपक सैनी एवं 107 के जगदीश प्रसाद मीणा ने पंजीकरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों और नागरिकों को मतदाता बनने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई।
क्लस्टर कैंप के माध्यम से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला और एस आई आर अपडेटेशन कार्य को गति मिली।

