Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडठंड का असर : भिंड कलेक्टर ने जिले में कक्षा 8वीं तक...

ठंड का असर : भिंड कलेक्टर ने जिले में कक्षा 8वीं तक स्कूलों का समय बदला

मूकनायक / बुद्धप्रकाश बौद्ध जिला ब्यूरो चीफ भिंड-दतिया- ग्वालियर

भिण्ड । जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड किरोड़ी लाल मीणा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार भिण्ड जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सुबह संचालित कक्षाएं अब प्रातः 9 बजे से शुरू होंगी। इसके साथ ही दो पालियों में संचालित विद्यालयों की प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे के बाद ही संचालित की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड के समय विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षाओं पर कोई असर नहीं

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।

आदेश कल से प्रभावशील

यह आदेश कल 22 दिसंबर से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त विद्यालयों के प्राचार्य-प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। पालन नहीं करने पर कार्रवाईप्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित समय से पूर्व विद्यालय न भेजें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments