Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीसपोटरा के गांव सलेमपुर ब्लॉक में दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक...

सपोटरा के गांव सलेमपुर ब्लॉक में दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक का आयोजन रखा गया

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान

जिला करौली सपोटरा के सलेमपुर ब्लॉक में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को दलित अधिकार केन्द्र, के तत्वधान में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने सरकार द्वारा संचालित सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पैंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी प्रदान की। तथा योजनओं के फॉर्म समय पर ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में भी बताया साथ ही कानून की जानकारी देते कहा कि दलित एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सख्त कानून होने के बावजूद भी दलित एवं महिलाओं पर आए दिन अत्याचारों में बढ़ोतरी हो रही है, हमें अत्याचारों व शोषण के विरुद्ध शिक्षित व जागरूक होकर कानूनी रूप से अबाज उठाने की आवश्यकता है। राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी/एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर एससी/एसटी के लोगों की जनसंख्या के अनुपात में फंड का सदुपयोग करवाना चाहिये। रितु जाटव सह समन्वयक आपने बताया कि समाज महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है, हमे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा का अधिकार दिया है इसलिए हमे बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए तब जाकर योजनाओं व कानून की जानकारी मिलेगी, शिक्षा एवं जागरूकता के अभाव में महिलाओं का शोषण, हिंसा एवं अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता रोहिताश बेरवा ने बाबा साहब के बारे में बताते हुए कहा की हमारे देश का संविधान बनाया है और हमें शिक्षा का अधिकार दिया है उसे प्राप्त करना चाहिए तभी हमारा समाज व देश आगे बढ़ेगा, तथा समाज में एकजुटत्ता नहीं है एक दूसरे की सहायता नहीं करते हैं तथा बच्चों की पढ़ाई लिखाई मैं ध्यान कम देते हैं हमें बाबा साहब के विचारों पर चलना चाहिए शिक्षा प्राप्त कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की आवश्यकता है आदि विचार व्यक्त किये बैठक के अन्त -मोहन बैरवा सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी प्रतिभागियों का धन्यावाद ज्ञापित किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments