मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान
करौली जिले के हिंडौन सिटी के वार्ड नंबर 22 के बड़े गाँव के पुरा की जाटव बस्ती में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए जाटव बस्ती के लोग प्यास बुझाने के लिए पैसे देकर टैंकर से पानी मंगाते हैं और तब प्यास बुझाते हैं बस्ती वालों की पानी की समस्या मिटाने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं देता है जिसके कारण वहां रह रहे वार्ड नंबर 22 में बड़े गाँव के पुरा की जाटव बस्ती के लोग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके लिए सभी जाटव बस्ती के लोगों वालों ने जिला कलेक्टर साहब नीलाभ सक्सेना जी से गुहार लगाई है कि बस्ती वालों को पानी की समस्या से निजात मिल सके और प्यास बुझाने के लिए पैसे से पानी का टैंकर नहीं मगाना पड़े।

