Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर 6वाँ स्वैच्छिक...

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर 6वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

मूकनायक चन्द्रप्रकाश शेरू
रूदावल / भरतपुर/ राजस्थान

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ब्लड हेल्प टीम भरतपुर, राजस्थान की रूदावल शाखा के तत्वावधान में शनिवार को छठवाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भव्य रूप से आयोजित किया गया शिविर के संयोजक मुकेश कुमार (छोटू) के नेतृत्व एवं टीम के सक्रिय सहयोग से व HDFC बैंक के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व JEN मदन मोहन भंडारी ,समाजसेवी मुकेश टाइगर विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी राजस्थान संस्थापक सुमित अंबेश ,आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शेरू ,पाठशाला संचालक टिंकू भरतपुर अध्यक्षता भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज ब्लड हेल्प टीम के संस्थापक प्रमोद कुमार कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ, जो मानव सेवा के प्रति समाज की संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है इस शिविर के माध्यम से बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की रक्तदाताओं का सम्मान के सभी साथियों को प्रशस्ति पत्र,बाबा साहेब अंबेडकर जी की तस्वीर,
तथा एक पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुकेश टाइगर, मदन मोहन भंडारी द्वारा प्रदान किया गया।उपस्थित गण एवं सहयोगी टीम इस अवसर पर उपस्थित रहे उपाध्यक्ष लाल सिंह, गोविंदा, सचिव दीपेश, हेमराज, श्रीराज, सनी, नेत्रपाल पत्रकार लेखेद्र ,संजय सरपंच लखनपुर और अन्य सभी समाज सेवी मौके पर उपस्थित रहे साथ ही आर.बी.एम. ब्लड बैंक भरतपुर की टीम: डॉ. पदम सिंह (चिकित्सक) विष्णु चौरसिया (जनसम्पर्क अधिकारी) नीतेश (लैब तकनीशियन) विष्णु दयाल शर्मा (लैब सहायक) उमेश सिंह (अटेंडेंट) सफल कार्यक्रम के सभी रूदावल व दूर दराज से पहुचे सज्जनों ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments