*मूकनायक/ एम एस गौतम
सिरोही/राजस्थान
राजस्थान प्रदेश जम्बूरी में प्रथम स्थान पर आया
सिरोही 19 वी राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जम्बूरी दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2025 तक एक्सपो ग्राउण्ड बृंदावन विहार सेक्टर 15 लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई इस जम्बूरी में भारत और अन्य देशों से क़रीब 35, हज़ार स्काउट गाइड सम्मिलित हुए जम्बूरी का समापन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य अतिथि मैं किया गया सी ओ स्काउट एम आर वर्मा ने बताया कि 19 वी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में राजस्थान से 1703 स्काउट गाइड सम्मिलित हुए है इस जम्बूरी में 20 स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें राजस्थान प्रदेश ने सभी में ए ग्रेड प्राप्त कर नेशनल कमिशनर फ़्लैग और स्काउट गाइड विंग में प्रथम शील्ड प्राप्त कर जम्बूरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वर्मा ने बताया कि इस जम्बूरी में सिरोही ज़िले से 37 स्काउट गाइड का दल सम्मिलित हुआ जिसमें स्वामी विवेकानद मॉडल स्कूल झाड़ोली पिण्डवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा पी एम श्री बालिका उच्च माध्यमिक बालिका पिडवाडा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजारी एवं आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्यापीठ आबू पर्वत के स्काउट गाइड सम्मिलित हुए है ज़िले के स्काउट गाइड प्रकाश पूरी दिगंबर सिंह चौधरी मोहित अग्रवाल एवं सुश्री कोमल प्रजापत के नेतृत्व में शामिल हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जम्बूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और लखनऊ के स्थानीय स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया और सी ओ स्काउट सिरोही एम आर वर्मा राज्य मुख्यालय की टीम के साथ जम्बूरी में शामिल हुए और ज़िले के सभी स्काउट गाइड को जम्बूरी सहभागिता एवं एडवेंचर के मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए रविवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से राजस्थान के स्काउट गाइड प्रस्थान कर सोमवार को प्रातः जयपुर पहुँचेंगे

