Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedदि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ की बैठक आयोजित की गई

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ की बैठक आयोजित की गई

मूकनायक

छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय ट्रस्टी आयु. एस.आर. कानडे ने बताया कि दिनांक 30 नवम्बर 2025 को बुद्ध विहार सेक्टर 6 मिलाई में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, शाखा छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी की बैठक रखी गई इस अवसर पर राष्ट्रीय ट्रस्टी एस.आर. कानडे, अलका बोरकर, संजय शेन्द्रे, सी.एल. महेश्वरी, एवं प्रज्ञा बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष, वर्षा वागड़े के द्वारा तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव
आम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्त् पश्चात् उपस्थित सभी बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओं के द्वारा बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील का सामूहिक पठन किया गया, इसके बाद सभागार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। उक्त बैठक राष्ट्रीय ट्रस्टी एस.आर. कानडे की विशेष आतित्थ्य में एवं कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष आयु. भोजराज गौरखेडे के अध्यक्षता में किया गया।

 सर्व प्रथम कार्यकारिणी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों का स्थानीय जिला शाखा एवं बुद्ध विहार समिति सेक्टर 6 के पदाधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आयु, संजय शेन्द्रे प्रदेश उपाध्यक्ष ने दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के नियमावली के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयु एस.आर. कानडे ने सदस्यता के विषय में जानकारी दिया उन्हों ने बताया कि दो प्रकार की सदस्यता होती है, वार्षिक सदस्यता एवं आजीवन सदस्यता। वार्षिक सदस्यता केवल एक वर्ष के लिए होती है और आजीवन सदस्यता जीवन भर के लिए होती है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किया गया तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयु, भोजराज गौरखेडे ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निवेदन किया कि हम सब को मिल कर काम करना है और डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर के मिशन को आगे बढ़ाना हम सब की सामुहिक जवाबदारी है।

कार्यक्रम के क्रियान्वयन को कैसे सफल बनाया जावेगा इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए एक प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रदेश सचिव और एक प्रदेश सदस्य को उस जिले का प्रर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति किया गया है जो जिला अध्यक्षों का सहयोग करेंगे। कौन से जिले में कौन प्रभारी होगा उसकी भी जानकारी उक्त बैठक में दी गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष आयु. नीलकंठ सिघाड़े  के द्वारा प्रत्येक जिले से आये हुए सभी जिलाध्यक्षों को रसीद बुक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रदेश अध्यक्ष को दिये। सुझावों को हर्ष ध्वनि से स्वीकार किया गया। उक्त बैठक को क्रमशः हेमन्त कानडे प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय गजभाटे, डी.सी. मेश्राम, और ज्ञानी रामटेके, पालनहार मेश्राम ने भी संबोधित किया।

दुर्ग जिले से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में क्रमशः सी.एल. माहेश्वरी प्रदेश सलाहकार, संजय शेंद्रे प्रदेश उपाध्यक्ष, आयुमति प्रज्ञा बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र वैद्य प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश बंजारी प्रदेश सचिव और महेन्द्र वाघमारे प्रदेश सदस्य एवं वर्षा बागड़े अध्यक्ष बुद्ध विहार सेक्टर 6 भिलाई का जिला शाखा दुर्ग एवं बुद्ध विहार समिति ने शाल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

प्रदेश अध्यक्ष गौरखेडे जी के द्वारा बुद्ध विहार समिति के कार्यकाल को एक वर्ष लिए पुनः नियुक्ति किया। कार्यक्रम का संचालन सुदेश रामटेके  ने किया और अध्यक्ष वर्षा बागड़े  ने उपस्थित सभी सदस्यों के लिए अपना आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुद्ध विहार समिति सेक्टर 6 भिलाई एवं भारतीय बौद्ध महिला संघ दुर्ग एवं जिला शाखा दुर्ग का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम के अंत में भोजन दान एवं खीर वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments