Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorized"दि बुद्धिष्ट प्रचारक विंग छत्तीसगढ़ " प्रचार प्रसार करने के लिए अंबागढ़...

“दि बुद्धिष्ट प्रचारक विंग छत्तीसगढ़ ” प्रचार प्रसार करने के लिए अंबागढ़ चौकी पहुंची

छत्तीसगढ़

 "दि बुद्धिष्ट प्रचारक विंग छत्तीसगढ़ " प्रचार प्रसार करने के लिए अंबागढ़ चौकी पहुंची । चौकी के सिद्धार्थ बुद्ध विहार में धम्म संगोष्ठी का आयोजन बुद्ध विहार समिति द्वारा किया गया। दि बुध्दिष्ट प्रचारक विंग बुद्ध विहार समिति को साधुवाद देते हुये आभार व्यक्त करती है।*

संगोष्ठी की शुरुआत त्रिशरण – पंचशील से हुई।*
संविधान की उद्देशिका का वाचन करुणा बौद्ध जी ने किया।*

   डॉ सरोज बौद्ध द्वारा सम्यक सवाल पूछे गए। उत्तर देने वालों को पेन देकर प्रोत्साहित किया गया।

  आज संगोष्ठी का विषय रहा--जयभीम कथनी में है , हमारी करनी में होना चाहिए। इस विषय पर उपासक /उपासिकाएओ ने अपने विचार रखें तथा सविता बौद्ध 'संकल्पी' जी ने सविस्तार अपने विचार रखे।*
 जयश्री बौद्ध ने बौद्धो को क्या नहीं करना चाहिए उदाहरण सहित विस्तार पूर्वक समझाया।*

अलका बौद्ध जी द्वारा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वर्तमान में आकाश लामा जी के नेतृत्व में ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम द्वारा बोधगया में चलाए जा रहे आंदोलन में सहभागी होने के लिए अपील की।

ज्योति बौद्ध जी ने बौद्धो को क्या करना चाहिए इस पर सविस्तार अपने विचार रखे।*
सुलोचना बौद्ध जी ने द्वारा गभ्बमंगल संस्कार पर अपना अनुभव साझा किया। साथ ही अपने गीत के माध्यम से विचार रखें।

मुख्य प्रबोधन--सविता बौद्ध 'संकल्पी'  ने किया जिसमें 22 प्रतिज्ञा ,बौद्ध संस्कार , बौद्ध पर्व , पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपने स्वलिखित गीत के माध्यम से अपना चिंतन पूर्वक प्रबोधन दिए।


 जयश्री बौद्ध जी द्वारा 22 प्रतिज्ञा  उपस्थित उपासक/उपासिकाओं को दी गई ।

धम्मपद , गुलामगिरी पुस्तक सिध्दार्थ बुद्ध विहार समिति को सप्रेम भेंट की गई।

अंत मे मंगल मैत्री देकर धम्म संगोष्ठ संपन्न हुई।

धम्म संगोष्ठी में शामिल समस्त उपासक - उपासिकाओं को बहुत-बहुत साधुवाद।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments