Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमहात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

साँचौर, 28 नवंबर 2025
अम्बेडकर सेवा समिति साँचौर के तत्वावधान में चार रास्ता स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर उनकी 136वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक सुधार, समानता, शिक्षा तथा मानवता के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने स्त्री-शिक्षा, शूद्र-अतिशूद्र उत्थान और किसान अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

समिति के अध्यक्ष नरेश पातलिया ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने उस दौर में सामाजिक कुरीतियों, ढोंग, आडंबर और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। महिलाओं के लिए शिक्षा का प्रारंभ सावित्रीबाई फुले के अथक प्रयासों और फुले दम्पति के संघर्ष से ही संभव हुआ।

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद खोरवाल, भील समाज अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण राणा, मेघवाल समाज अध्यक्ष एवं पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि भंवरलाल खांभू, एडवोकेट नरेन्द्र डांगरा, एडवोकेट लाडूराम पँचाल, जावंताराम परमार, मेवाराम बाजक, साँवलाराम जयपाल, प्रतापाराम चौधरी, महेंद्र गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments