Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपोसालिया में डाक विभाग को आवंटित भूखंड पर बनेगा भवन*

पोसालिया में डाक विभाग को आवंटित भूखंड पर बनेगा भवन*

मूकनायक/एम एस गौतम
शिवगंज-: सिरोही (राजस्थान)

सिरोही जिले के शिवगंज तहसील के पोसालिया गांव में कई वर्षों से प्लॉट पड़ा है आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के समीप भारतीय डाक विभाग को सन 1978 में आवंटित बेशकीमती भूखंड करीब 46 वर्ष के लम्बे समय के बावजूद निर्माण नहीं होने और रख-रखाव के अभाव में कचरा पात्र बना आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था, हालांकि ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर साफ सफाई की व्यवस्था करवाई जाती थी। डाक विभाग ने भी पहले करीब दो फीट का परकोटा बनवाकर फिर तारबंदी करवा कर सुरक्षा प्रबंधन के चलते भी कचरा पात्र बना रहा। जबकि वर्तमान में डाकघर आवासीय मकान में किराए पर चल रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखाकंवर मानसिंह राव ने और मीडिया में समाचारों के माध्यम से इस मुद्दे पर बार बार विभाग का ध्यान आकर्षित किया। आखिर विभाग ने इस भूखंड की सुध ली। स्थानीय उपडाकघर डाकपाल ललित किशोर ने बताया कि डाक विभाग के पीएम जी डब्ल्यू आर की ओर से सिरोही डाकघर अधीक्षक को पोसालिया खाली पड़े भूखंड पर लघु डाकभवन निर्माण की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2024-26 में होने पर सिरोही डाकघर निरीक्षक की ओर से स्थानीय उप डाकपाल से पंचायत की एनओसी तुरन्त प्रभाव से 22/10/25 फरवरी को मंगवाई गई थी जो 25/10/25 को सरपंच ग्राम पंचायत पोसालिया से प्राप्त कर भिजवा दी गई है। वर्तमान में नक्शा निर्माण प्रक्रिया में चल रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्रता से निर्माण कार्य करवाये जाने की प्रक्रिया जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments