Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटग्राम नादी में 29 नवम्बर 2025को सम्यक बुद्ध विहार का लोकार्पण व...

ग्राम नादी में 29 नवम्बर 2025को सम्यक बुद्ध विहार का लोकार्पण व तथागत सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

मूकनायक /अंकित सरकार
कटंगी/बालाघाट/ मध्य प्रदेश

(कार्यक्रम उद्घाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी मुख्यअथितिद्वव आकाश लामा (सिलीगुड़ी) पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कार्यक्रम अध्यक्षता अधिवक्ता संजय खोबरागड़े व अन्य विशिष्ट अतिथि की उपस्थित होगा संपन्न)
!! एक शाम संविधान के नाम सुप्रसिद्ध प्रबोधनकर मनोज राजा की कव्वाली का आयोजन!!
बालाघाट __तहसील मुख्यालय कटंगी/तिरोडी से 12 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत नांदी तहसील तिरोडी जिला बालाघाट में दिनांक 29 नवंबर 2025को सम्यक बुद्ध विहार का लोकार्पण एवं थाईलैंड देश से प्राप्त सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा अनावरण व संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम के उद्घाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी (याचिकाकर्ता महाबोधी महाविहार बोधगया संबंधित सुप्रीम कोर्ट दिल्ली) मुख्य अतिथिद्वय अधिवक्ता राजेन्द्रपाल गौतम ( पूर्व कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार) आकाश लामा (जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम) कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) प्रमुख अथिति पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम) पूज्य भदंतगण धम्मदूत संघ रत्न मानके (संस्थापक पज्जा मेता संघ संघ जापान/भारत) पूज्य भदंत डॉ अनेक महाथेरो (अध्यक्ष थाई स्टूडेंट्स फेडरेशन बैंकाक) पूज्य भदंत डॉ ज्ञानदीप महाथेरो (कोषाध्यक्ष आल इंडिया भीक्कू संघ) पूज्य भदंत डॉ चिंचाल मेतानंद (नागपुर) पूज्य भदंत शासन रखिता पूज्य भदंत संघातिस्स विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह लोधी प्रखर वक्ता (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ओ बी सी महासभा) आचार्य चितरंजन वासनिक (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आल इंडिया समता सैनिक दल) विकाश खांडेकर (जिला अध्यक्ष आल इंडिया समता सैनिक दल बालाघाट) उपासिका रंजीता बिसेन (प्रखर वक्ता बालाघाट) व शैलेन्द्र चौकसे (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत कटंगी) लोकेश भारतकर रवि पटले (जिला महासचिव बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) महेश बोरकर (सदस्य जिला पंचायत बालाघाट) प्रकाश बोरकर (सदस्य जिला पंचायत बालाघाट) प्रमोद कुमार बोरकर (सदस्य जिला पंचायत बालाघाट) महेंद्र हिरकने (अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ तहसील कटंगी) राजेंद्र मेश्राम (अध्यक्ष सर्कल बौद्ध संघ सेक्टर मिरग़पुर) भीम प्रकाश बोरकर (जनपद सदस्य) विनोद पंचभाई ( जनपद सदस्य) कपिल मेश्राम (सभापति नगर परिषद कटंगी) मनीष सूर्यवंशी (मायल तिरोडी) आलोक पाटील (जनपद सदस्य) दिनेश नागदेवे (जनपद सदस्य) चैनलाल तुरकर (सरपंच नांदी) श्रीमति सर्वेसती विशेष बिसेन (ग्राम पंचायत सुंदर) भूपेंद्र चौकसे (पूर्व सदस्य जनपद पंचायत कटंगी) महेश अग्रवाल (पूर्व उपसंरपंच नांदी) दिलीप पटले की उपस्थित में संपन्न होगा
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शैलेश शैल (राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर मिशनरी कवि) एवं माधुरी किरण (राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर मिशनरी कवि) करेंगे साथ ही साथ संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान पर काव्य पाठ करेंगे व रविन्द्र नागदेवे प्रमोद राउत सहयोग प्रदान करेंगे दलित मेश्राम तहसील अध्यक्ष तहसील बौद्ध संघ तिरोडी ने जानकारी देते हुए बताया की बौद्ध सर्कल सेक्टर समिति मिरग़पुर के तत्वाधान में बस स्टैंड मिरग़पुर से विशाल वाहन रैली दोप 12 बजे से आकाश लामा पूज्य भदंत धम्म शिखर जी पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी के नेतृत्व में प्रस्थान करेगी जो राहुल बौद्ध विहार मोहगांव में पहुंचेगी मोहगांव से शांति मशाल रैली नांदी की ओर प्रस्थान करेगी दोपहर 3बजे कार्यक्रम उद्घाटक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष पूज्य भदंतगणों व विशिष्ठ अतिथि के हस्ते होगा दोप 4बजे पूज्य भदंतगणों के द्वारा धम्मदेशना शाम 6बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि के द्वारा मंचीय उद्बबोधन रात्रि 8बजे से मनोज राजा (सुप्रसिद्ध कव्वाल )के द्वारा बुद्ध अम्बेडकर मिशन पर कव्वाली प्रस्तुत करेंगे!सम्यक बुद्ध विहार निर्माण समिति नांदी के अध्यक्ष भोजराज वासनिक व सचिव राजेंद्र ऊके ने संयुक्त रूप से जारी बयान में बताया कि ग्राम नादी बालाघाट ही नहीं अपितु संपूर्ण म प्र का धम्मक्रांति का ऐतिहासिक गांव है जहां पर परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के परम सहयोगी पी राजभोज राज्यसभा के सभापति बैरिस्टर राजा भाऊ खोबरागड़े (राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी आई) नानकचंद्र रतू जी वामनराव गोडबोले जी विश्व विख्यात भदंत आनंद कौशल्यान जी जैसे विद्वान लोग अपने जीवनकाल में आगमन कर चुके है! प्रदीप डी ऊके (तहसील सचिव बौद्ध संघ तिरोडी) ने जिले के तमाम बौद्ध धम्म के उपासक उपासिकाओ को अहम जानकारी देते हुए बताया कि सम्यक बुद्ध विहार निर्माण समिति के अध्यक्ष परम सम्माननीय भोजराज वासनिक जी जिनके नेतृत्व में विहार निर्माण कार्य हुआ है उन्होंने परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को रुबरु देखा व 14 अक्टू 1956 को ऐतिहासिक धम्म भूमि दीक्षा भूमि नागपुर में धम्म दीक्षा ग्रहण की उनके नेतृत्व में बुद्ध विहार निर्माण कार्य व थाईलैंड देश से प्रतिमा प्राप्त हुई है
दलित मेश्राम तहसील अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ तिरोडी भोजराज वासनिक राजेंद्र ऊके
सर्कल अध्यक्ष रामचंद मेश्राम व ग्रामीण अध्यक्ष टेनेंद्र वासनिक ने समस्त बौद्ध उपासक उपासिकाओ से आव्हान किया की अधिक से अधिक तादाद में उपस्थित होने का आव्हान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments