मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान
करौली जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र स्थित खोहरी के घने जंगलों में सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर कैला देवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग45-50 वर्ष बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल केआसपास बारीकी से पड़ताल की। थाना अधिकारी राम अवतार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं हालांकि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया, गुमशुदगी रिपोर्ट्स और आसपास के थानों से संपर्क कर पुलिस ने शव को कैला देवी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों की तलाश जारी है। थाना अधिकारी ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई संदिग्ध पहलू सामने आता है, तो घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

