Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट26नंवबर संविधान दिवस जिले में पहली बार राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह...

26नंवबर संविधान दिवस जिले में पहली बार राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह तहसील स्तर पर होगा आयोजित

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने

खैरलांजी/बालाघाट/ मध्य प्रदेश

संविधान फाउंडेशन खैरलांजी के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर 2025 बुधवार को राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। समारोह जनपद पंचायत प्रांगण, अंवती बाईं प्रतिमा स्थल, खैरलांजी, जिला बालाघाट में संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली हैं।
निम्न मुख्य वक्ता करेंगे संबोधित सामाजिक न्याय पर केंद्रित
समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. बी. चन्द्रशेखर बोरकर, पूर्व कमिश्नर जबलपुर रहेंगे। वे संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालेंगे। उनके संबोधन से संविधानिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अध्यक्षता एवं उद्घाटन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण मेश्राम, संस्थापक – संविधान फाउंडेशन बालाघाट करेंगे।
उद्घाटन प्रशांत भाऊ मेश्राम के कर-कमलों से किया जाएगा।

मुख्य अतिथि – जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में क्षेत्र एवं प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे—
नाना भाऊ पटोले, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी महाराष्ट्र
विवेक (विक्की) पटेल, विधायक वारासिवनी–खैरलांजी
गौरव सिंह पारधी, विधायक कटंगी–खैरलांजी
इनकी उपस्थिति कार्यक्रम को राज्य स्तरीय पहचान प्रदान करेगी।

विशेष अतिथियों की भागीदारी

विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संविधान फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
प्रकाश उके, सदस्य जिला पंचायत
ज्योति एवं भगतसिंह नगपुरे, प्रधान ग्राम पंचायत खैरलांजी
आशुं गुनाराम बघेले
राजकुमार गेडाम, जिला उपाध्यक्ष
डी.एल. हुमनेकर
अमित फुलवारी, जिला उपाध्यक्ष
रविकांता महेश बोरकर, सदस्य जिला पंचायत
जनाब हनिफ कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता
कायदी ए.पी. तिवारी, जिला संयोजक, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति
आर.बी. ढोक साहब, वक्ता
अजय वाहाने, पूर्व सरपंच
हर्षित रेड्डी, सामाजिक कार्यकर्ता
सदाराम लिल्हारे, सामाजिक कार्यकर्ता
स्वप्निल लोक डोंगरे, वरिष्ठ अधिवक्ता वारासिवनी
आयोजन समिति—कार्यक्रम की सफलता का आधार
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गठित समिति में—
अध्यक्ष : रामकुमार नगपुरे
कार्यकारी अध्यक्ष : दुर्गा प्रसाद लिल्हारे
महासचिव : योगेश सुलकिया
सचिव : खुमेश डोंगरे
कोषाध्यक्ष : अनिल अग्ने
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : संजीव मेश्राम, हरेन्द्र बागड़े, भीमप्रकाश बोरकर
उपाध्यक्ष : नितेश गजभिये, कमल डोंगरे, थानसिंह नगपुरे
सह सचिव : डॉ. मनोज बेलेकर, प्रफुल्ल रंगारे, देवेन्द्र वैध
मीडिया प्रभारी : अंकित सरकार
सह मीडिया प्रभारी : सत्यशील गोंडाने (बालाघाट)
आयोजन समिति ने बताया कि संविधान दिवस का यह राज्य स्तरीय समारोह समाज में संवैधानिक मूल्यों का जागरण, सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने हेतु समर्पित है।
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील
समारोह में प्रस्तावना वाचन, अतिथियों के उद्बोधन, संविधान जागरूकता कार्यक्रम तथा सामाजिक संकल्प लिए जाएंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments