Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedधान खरीदी कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितबालोद...

धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितबालोद कलेक्टर ने की कार्रवाई

मूकनायक/ छत्तीसगढ़

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर बालोद दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों नवल किशोर साहू और रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नवल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं रवि वर्मा गुण्डरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ हैं। दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे एवं शाम 06 बजे धान खरीदी से संबंधित अनिवार्य प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दोनों प्रशिक्षण में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।

कलेक्टर मिश्रा ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। गौरतलब है कि राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अतिआवश्यक सेवा घोषित करते हुए एस्मा लागू किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments