Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटश्रामणेर अनागारिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन सम्पन्न

श्रामणेर अनागारिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन सम्पन्न

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट/ मध्य प्रदेश

सम्राट अशोक बुद्ध विहार, रामपायली वार्ड नंबर 06 आम्बेडकर चौक में प्रज्ञा, शील और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित श्रावणेर अनागारिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बौद्ध भंन्ते सम्पपंणनो के महाथेरो भंन्ते दिठृठी विसुध्दी संघ ने उपस्थित बौद्ध अनुयायियों को धम्म देशना और सदाचार का संदेश दिया।

शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भिक्षु एवं बौद्ध अनुयायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बौद्ध मूल्यों — प्रज्ञा (ज्ञान), शील (आचरण) और करुणा (दयाभाव) — का प्रसार करना रहा। भिक्षु संघ के प्रवचन में बताया गया कि अनागारिक जीवन अपनाने का अर्थ केवल वस्त्र परिवर्तन नहीं, बल्कि मन और विचारों की शुद्धि का संकल्प है।

इस अवसर पर बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर फूल अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान भिक्षुओं द्वारा त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया तथा उपस्थित जनों को बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया गया।

साथ ही भोजन दान भिक्षु संघ को समिति एवं विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनुयायियों द्वारा प्रदान किया गया। आयोजन में आसपास के ग्रामों के उपासक उपासिका एवं बौद्ध समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक ध्यान सत्र, धर्मचर्चा और भोजन दान संपन्न हुआ। पूरे आयोजन का संचालन सम्राट अशोक बुद्ध विहार समिति सुजाता बुद्ध विहार कस्बीटोला रमा बाई महिला मंडल ने किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments