Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानडॉ. अम्बेडकर काव्य गोष्ठी के लिए बैठक सम्पन्न, 9 नवंबर को सुमेरपुर...

डॉ. अम्बेडकर काव्य गोष्ठी के लिए बैठक सम्पन्न, 9 नवंबर को सुमेरपुर में होगा भव्य समारोह का आयोजन।

मूकनायक/दिलीप कुमार
सिरोही/राजस्थान

सुमेरपुर: सुमेरपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह की तैयारियां जोरो से चल रही हैं । रविवार को भीम बुद्ध विहार सुमेरपुर में हजारीमल जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जहां 9 नवंबर 2025 को कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हुई व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। भिक्खु डॉ. नंदवरो पन्नासिरी के सान्निध्य में समारोह का आयोजन होगा।
बैठक में हजारी मल बौद्ध ने बताया कि दिल्ली से बहुजन मिशनरी गायिका वंदना सिद्धार्थ, प्रखर वक्ता व कवि राहुल नागपाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे व अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। प्रताप पारंगी ने बताया कि सुमेरपुर-शिवगंज व सिरोही के कार्यकर्ता तैयारी में लग गये हैं एवं निमंत्रण पत्रिका गांव-गांव पहुंचाकर समारोह में आने का न्योता दे दिया गया हैं । गुजरात से स्वयं सेवक दल भी इस समारोह में शिरकत करेगा।
बैठक में फुलाराम गहलोत, ललित हिंडोनिया, प्रकाश कुमार गोल, ओमप्रकाश, अशोक पारंगी, सुरेश जोयला, वचनाराम, रमेश गहलोत समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहें।इस भव्य समारोह का आयोजन एकता का प्रतीक बनेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments