Thursday, February 26, 2026
Homeदेशमुस्कुराहट में तनाव को दूर करने और जीवन को बेहतर बनाने की...

मुस्कुराहट में तनाव को दूर करने और जीवन को बेहतर बनाने की होती है अद्भुत शक्ति

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
जीवन चुनौतियों और बदलावों का एक संगम है। इस यात्रा में तनाव (टेंशन) एक अपरिहार्य हिस्सा बन गया है। काम का दबाव, रिश्ते-नाते, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और भविष्य की अनिश्चितताएं अक्सर हमारे चेहरे की हंसी छीन लेती हैं। लेकिन इन सबके बावजूद, मुस्कुराहट की शक्ति को कम नहीं आंका जा सकता। मुस्कुराहट ना केवल खुशी की अभिव्यक्ति है, बल्कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में एक ढ़ाल के रूप में भी काम करती है, जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है।तनाव का सबसे अच्छा इलाज मुस्कुराहट है, चाहे वह वास्तविक हो या जबरदस्ती का, तनाव के लिए एक रामबाण की तरह काम करती है।
जीवन में तनाव और मुस्कुराहट के बीच संतुलन बनाए रखना ही जीवन जीने की कला है। यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि समस्याएं जीवन का हिस्सा हैं। जिंदगी की टेंशन को पूरी तरह खत्म करना शायद संभव ना हो, लेकिन मुस्कुराहट की शक्ति से उन्हें प्रबंधित करना और उनके प्रभाव को कम करना निश्चित रूप से हमारे हाथ में है। मुस्कुराहट ना केवल हमारे स्वयं के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करती है, बल्कि हमारे जीवन और दूसरों के जीवन में भी सकारात्मकता और प्रेरणा लाती है। इसलिए, जीवन की चुनौतियों के बावजूद, हमें हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए, क्योंकि एक मुस्कान में तनाव को दूर करने और जीवन को बेहतर बनाने की अद्भुत शक्ति होती है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments