मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल(मूकनायक समाचार पत्र)
भोपाल। विगत दिनों दिल्ली प्रवास पर दलित पिछड़ा समाज संगठन के प्रमुख मध्यप्रदेश के दबंग राजनेता दामोदर सिंह यादव आजाद समाज पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा के सांसद चन्द्रशेखर आजाद की मुलाकात लम्बींं चलीं। जो कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति जनजातियों और पिछड़ा समाज में रात दिन अलख जगाने में जुटे यादव इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे कर रहे है। आये दिन अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे है। पीड़ित व्यक्ति व नागरिकों से मिलकर शासन तक बात उठाने का भरसक प्रयास कर रहे है।
यादव द्वारा प्रेस बार्ता कर जनमानस के हितों की बात भी उठा रहे है वह अंधविश्वास, पाखंड और अराजकता फैलाने वाले लोगों से डठ के मुकाबला कर रहे है। बहुजन समाज के महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो भी सम्मान से अभी तक की सरकारों द्वारा अनदेखी की है ऐसे महान क्रांतिकारी व देश की आजादी में योगदान देने वालों को सम्मान दिलाने के लिए संकल्पित है।
दिल्ली प्रवास और नागिना के सांसद से मुलाकात को लोगों में चर्चा का बिषय चल रहा है कि दामोदर सिंह यादव मध्यप्रदेश में कोई बडा़ परिवर्तन लाने की दिशा में प्रयासरत है। वह मध्यप्रदेश में पचास विधायक बनाने का दावा तो पहले ही कर चुके है। सभी बहुजनों को एकजुट करने में लगे है। उनका प्रयास इस दिशा में है कि मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनकर ही रहेगा। शायद यही राजनैतिक समीकरण नगीना लोकसभा के सांसद से मिलने की सुगबुगाहट दामोदर सिंह ने संकेतिक रुप से दे दी है। वह पिछली विधानसभा के चुनाव में आजाद समाज पार्टी से विधायक का भी चुनाव लड़ चुके है। तथा मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प दे सकते है यादव जो कि उनके हर कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उनके संगठन के समर्थक भी इसी दिशा में काम कर रहे है।

