मूकनायक/राजेश कुमार,तहसील रिपोर्टर/बस्ती उत्तर प्रदेश
बस्ती जनपद के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचानू में एक बाइक सवार युवक ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पर अपनी साइड से चल रही थी, तभी नशे में धुत बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 108 को सूचित कर घायल महिला को पीएचसी सल्टौवा पहुंचाया।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीएचसी सल्टौवा के डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया।
पूछताछ में बाइक सवार युवक की पहचान धौरहरा निवासी शनि पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। टक्कर में उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

