Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसांचौर में पवारणा दिवस एवं चीवर दान महामहोत्सव आज, 11 भिक्षुओं को...

सांचौर में पवारणा दिवस एवं चीवर दान महामहोत्सव आज, 11 भिक्षुओं को किया जाएगा चीवर दान

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ सांचौर रिडमल राम परमार

सांचौर: डॉ. बाबा साहब आंबेडकर उद्यान, बी ढाणी, सांचौर में आज, 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) दोपहर 3 बजे, पवारणा दिवस एवं चीवर दान महामहोत्सव–2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भंते डॉ. नन्दवरो पन्नासिरी (सिद्धार्थ वर्धन), महासचिव – राजस्थान भिक्षु संघ, के निर्देशन में संपन्न होगा।

इस पावन अवसर पर पूज्य भिक्खु संघ के 11 बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया जाएगा। इनमें भिक्खु प्रज्ञा रत्न, भिक्खु शील शिरोमणि, भिक्खु कसस्प आनंद, भिक्खु लोकपाल नाग, भिक्खु नाग वंस, भिक्खु पथिक श्रेष्ठी, भिक्खु प्रज्ञा सागर, भंते प्रज्ञा शील, भिक्खु विनय पाल और भंते बोधिपालो शामिल हैं।

चीवर दान बौद्ध परंपरा में करुणा, सेवा और समता की भावना का प्रतीक माना जाता है। वर्षा-वास पूर्ण होने के उपरांत भिक्षुओं को वस्त्र (चीवर) अर्पित किए जाते हैं, जो दान, अनुशासन और आभार का प्रतीक होता है।

कार्यक्रम स्थल पर भिक्षु संघ द्वारा उपदेश, धर्मदेशना और बौद्ध वंदना का आयोजन भी रखा गया है।

यह जानकारी द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष घेवर बौद्ध ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments