Thursday, February 26, 2026
Homeपालीपाली एसपी ने सोजत थाने का किया दौरा

पाली एसपी ने सोजत थाने का किया दौरा

मूकनायक /मदनलाल सारंगवास
पाली / राजस्थान

पाली एसपी ने सोजत थाने का किया दौरा बोले-गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी नशा मुक्ति को लेकर उठाए जाएंगे कदम पाली एसपी आदर्श सिधू ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है शुक्रवार को सोजत थाना परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी एसपी सिधू ऑपरेशन गुप्त और प्रहार अभियानों की दैनिक प्रगति की स्वयं निगरानी कर रहे है ताकि उनकी गंभीरता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके एसपी ने अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स शराब जुआ सट्टा ऑनलाइन गेमिंग अवैध स्पा सेंटर बिना नंबरो वाहन और बजरी खनन जैसे अपराधों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए उन्होनें आमजन से अपील की कि वे निडर होकर अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें सूचना देने वाले की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी इसके लिए पाली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9251255006 भी जारी किया है इस अवसर पर एसपी ने सोजत सोजत रोड़ बगड़ी नगर मारवाड़ जंक्शन सिरीयारी शिवपुरा और चंडावल थाना क्षेत्रों के सीएलजी सदस्यों व स्थानीय नागरिकों से जनसंवाद किया उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के सिद्धांत पर काम कर रही है आपरेशन गुप्त का उदेश्य नसा सट्टा अवैध स्पा सेंटर हथियार प्रदर्शन और शोशल मिडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है वहीं आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण और नशा मुक्ति के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है बैठक में डीवाईएसपी जेठू सिह करनोत सीआई देवेन्द्र सिंह सहित कई थाना प्रभारी सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे एसपी ने जनता की ओर से उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments