Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट69वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का भव्य आयोजन बौद्ध सर्कल समिति...

69वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का भव्य आयोजन बौद्ध सर्कल समिति मिरगपुर के तत्वावधान में होगा आयोजित

मूकनायक /सत्यशील गोंडाने
मिरगपुर/बालाघाट (म.प्र.)

बौद्ध सर्कल समिति सेक्टर मिरगपुर के तत्वावधान में 69वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर 2025, रविवार को स्टेडियम ग्राउंड, गुडरूघाट (मिरगपुर), तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट में सम्पन्न होगा।

समारोह में पूज्य भिक्षुणी रूपानंदा जी विशेष अतिथि के रूप में पधारेंगी और धम्म देशना के माध्यम से बौद्ध अनुयायियों को प्रेरक धम्म संदेश प्रदान करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय विश्वरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कटेधरा बुद्ध भूमि से भव्य बाइक रैली के साथ होगा, जो नवेगांव मार्ग होते हुए विभिन्न ग्रामों के बौद्ध विहारों — दैतबर्रा, दुधारा, गुडरूघाट, टेकाडीघाट, सुकडीघाट, सालेबड्डी — से गुजरते हुए मिरगपुर के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मा. गौरव सिंह पारधी (विधायक, कंटगी-खैरलांजी), तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. प्रकाश उके (जिला पंचायत सदस्य), मा. संजय खोबरागड़े, मा. इंजीनियर प्रशांत मेश्राम (सामाजिक चिंतक, कंटगी), मा. भीम प्रकाश बोरकर, मा. सी.डी. चौरे एवं सर्कल समितियों के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में सुप्रसिद्ध भीम प्रबोधनकार श्री विकास राजा द्वारा भव्य क्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धम्म देशना का लाभ लेने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments