मूकनायक/गुलाबचंद जिनगर
सिरोही /राजस्थान
मंडार में कांग्रेस पार्टी मंडल अध्यक्ष मफत लाल बुनकर के नेतृत्व मे उप तहसीलदार मंडार के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को एन यू एस आई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ वह उनके अन्य साथियों की शीघ्र रिहाई को लेकर ज्ञापन सौपा।
मंडल अध्यक्ष मफत लाल बुनकर ने बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही घटनाक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष युवा चेहरा विनोद जाखड़ को आरएसएस और भाजपा सरकार के द्वारा दबाव पूर्ण गलत तरीके से विभिन्न संज्ञीय धाराओं में फंसा कर प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके किसी भी परिजनों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है लोकतंत्र में आवाज करने का प्रत्येक नागरिक का फर्ज है।
विनोद जाखड़ की शीघ्र रिहाई कि जाएं। वरना मजबूरी कर कांग्रेस कार्यकर्ता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शकूर खान भाटी, अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष लवली राम बुनकर ,लवजी राम सोलंकी, आसुराम लूनिया, कांग्रेस नेता मफतलाल भील ,मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सुगना देवी, रणछोड़ राम भील, रेवाराम मेघवाल ,भेमाराम मेघवाल ,कांतिलाल सोलंकी ,परेश कुमार पांचाल ,जयंतीलाल भाट ,बलवंत कुमार बुनकर, रूड़ा राम देवासी, हीरा राम भील, दला राम चौहान, जीतू सिंह ठाकोर समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

