Thursday, February 26, 2026
Homeदेशजीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य, स्पष्ट लक्ष्य, मुश्किलों से टकराने...

जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य, स्पष्ट लक्ष्य, मुश्किलों से टकराने की हिम्मत और अपनी कमियों को सुधारने का दृढ़ संकल्प है ज़रूरी

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
उतार चढ़ाव, दुख सुख तो सभी के जीवन में आते हैं और हमेशा आते ही रहेंगे । जीवन में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत सबसे ज़रूरी है और इसी का नाम ज़िन्दगी है । जो इंसान उतार चढ़ाव और दुख सुख में हिम्मत दिखा कर उनसे लड़ता है, वही आगे बढ़ता है। सफल व्यक्ति के यही गुण होते हैं कि वो परेशानी से घबराता नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करता है । वहीं समझदार इंसान किसी और के कार्य का श्रेय कभी भी खुद नहीं लेता, बल्कि मधुर संबंधों के साथ ख़ुद की पहचान बनता है। जिस दिन तुमने किसी भी काम में हार मान ली, बस वही से तुम्हारा पतन शुरू हो जाएगा ।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य, स्पष्ट लक्ष्य, मुश्किलों से टकराने की हिम्मत और अपनी कमियों को सुधारने का दृढ़ संकल्प आवश्यक है। ये गुण मिलकर एक मजबूत मानसिक ढांचा बनाते हैं, जो ना केवल लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है, बल्कि व्यक्ति को चुनौतियों का सामना करने, सीखने और व्यक्तिगत रूप से विकसित होने में भी सक्षम बनाता है। स्पष्ट लक्ष्य दिशा देते हैं, धैर्य मुश्किलों में भी आगे बढ़ने की ताकत देता है, हिम्मत विपरीत परिस्थितियों में अड़े रहने का साहस देती है और आत्म-सुधार का संकल्प व्यक्ति को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। यही जीवन का सुखमय और सफल मूलमंत्र है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments