Thursday, February 26, 2026
Homeजयपुरशिक्षा मंत्री से प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल-प्रथम) की सौजन्य भेंट , शिक्षक...

शिक्षा मंत्री से प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल-प्रथम) की सौजन्य भेंट , शिक्षक हितों पर हुई सार्थक चर्चा, सकारात्मक परिणाम की उम्मीद

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता सुरेंद्र जाटव

जयपुर – प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल-प्रथम) के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, संगठन का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंटकर मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान संगठन का औपचारिक परिचय करवाते हुए B.Ed. इंटर्नशिप, जिलों में स्थायीकरण की समस्या तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय सुथार, सभाध्यक्ष खेमराज मीणा, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी, अनिल लववंशी, रामचरण मीणा एवं अरविंद मेहता उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री जी ने शिक्षकों के संगठन की इस भेंट को खुशी-खुशी स्वीकार किया और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की धुरी है और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।

संगठन ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात शिक्षकों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करने वाली है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments