Tuesday, October 20, 2026
Homeजयपुरकश्मीरा सिंह को राजस्थान मेघवाल संगठन संस्था का प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)...

कश्मीरा सिंह को राजस्थान मेघवाल संगठन संस्था का प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

जयपुर /राजस्थान

जयपुर, 5 अक्टूबर 2026

राजस्थान मेघवाल संगठन संस्था के द्वारा बनीपार्क जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुझे ‘प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)’ की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझ पर यह महत्वपूर्ण विश्वास प्रकट करने के लिए मैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री गोपाल डेनवाल जी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सांगीलाल मेघवाल जी तथा समस्त राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।
इस अवसर पर स्नेह और संबल देने वाले सभी वरिष्ठजनों, संपूर्ण मेघवाल समाज और बीकानेर की जिला अध्यक्ष निरमा मेघवाल जी सहित उपस्थित सभी मातृशक्ति का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस नए कार्यभार के माध्यम से पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा की आवाज बुलंद करने, समाज की महिलाओं को रूढ़िवादिता, पाखंडवाद, सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास के चक्रव्यूह से बाहर निकालकर जागरूक करने तथा उनमें लीडरशिप (नेतृत्व क्षमता) विकसित कर समाज की मुख्यधारा में आगे लाने जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों पर प्राथमिकता रहेगी। संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाने के लिए मैं पूर्णतः कटिबद्ध हूँ।
भवदीया,
कश्मीरा सिंह
प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)
राजस्थान मेघवाल संगठन संस्था

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments