Thursday, February 26, 2026
Homeदेशमुख्य रूप से मूल्यों, सामाजिक दृष्टिकोण, विचारों और जीवन शैली में अंतर...

मुख्य रूप से मूल्यों, सामाजिक दृष्टिकोण, विचारों और जीवन शैली में अंतर के कारण होता है पुरानी और नई पीढ़ी के बीच टकराव

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
आधुनिकता और तकनीकी प्रगति ने जहाँ हमारे जीवन को आसान बना दिया है, वहीं इसने नई और पुरानी पीढ़ी के बीच एक बड़ा फासला भी पैदा कर दिया है, जिसे “जनरेशन गैप” कहते हैं। अक्सर, नई पीढ़ी अपनी तेज रफ्तार जिंदगी में पुरानी पीढ़ी को पीछे छोड़ देती है, उनकी बातों को अनसुना कर देती है। यह एक बड़ी भूल है, क्योंकि पुरानी पीढ़ी के पास अनुभवों का एक ऐसा खजाना है, जो किसी भी किताब या इंटरनेट पर नहीं मिल सकता। पुरानी पीढ़ी की उपेक्षा करने के बजाय, उनका उपयोग नई पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए करना एक समझदारी भरा कदम है, जिससे समाज और परिवार दोनों को लाभ हो सकता है।
अक्सर पुरानी और नई पीढ़ी के बीच टकराव मुख्य रूप से मूल्यों, सामाजिक दृष्टिकोण, विचारों और जीवन शैली में अंतर के कारण होता है । इसलिए पुरानी पीढ़ी की अपेक्षा मत कीजिए और अपनी शक्ति का उपयोग नई पीढ़ी पर कीजिए ताकि आने वाले कल का बेहतरीन निर्माण हो सके । लोगों से प्यार कीजिए और दोनों का इस्तेमाल कीजिए । इसके साथ ही संघर्ष को कम करने के लिए, पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के विचारों के लिए खुलना चाहिए और नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी के अनुभव और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए । ऐसा करने से दोनों पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और सम्मान बढ़ने से एक स्वस्थ और सामंजस्यपूर्ण संबंध स्थापित हो सकता है ।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments