Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजयपुर में बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में हिंडौन के राहुल महावर ने प्राप्त किया...

जयपुर में बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में हिंडौन के राहुल महावर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

हिंडौन सिटी/ राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विगत कुछ दिन पहले ऑल राजस्थान बॉडीबिल्डर एसोसियन 55 to 60 प्रतियोगिता संपन्न हुई। एम वी एम संस्थान के पूर्व मंत्री और मीडिया प्रभारी तेज सिंह कोली ने बताया कि कोली ,महावर समाज के मिस्टर राहुल महावर पुत्र सेवाराम निवासी जाट की सराय हिंडौन सिटी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। मिस्टर राहुल महावर ने अपने परिवार, कोली समाज एवं पूरे जिला करौली का नाम रोशन किया है। मिस्टर राहुल महावर बीएससी फाइनल का स्टूडेंट है। जो कि मजदूर निर्धन परिवार से बिलॉन्ग करता हैं।18 सितंबर 2025 को समाज के प्रबुद्धजनों ने माला, साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। समस्त कोली समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
जय कोली समाज, जय वीरांगना झलकारी बाई, जय भीम, जय संविधान, जय भारत।
मीडिया प्रभारी तेज सिंह कोली 93351801738

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments