मूकनायक /जिला ब्यूरो चीफ बद्री विशाल प्रजापति की रिपोर्ट
सतना /मध्य प्रदेश
बुद्ध प्रताप सिंह की पत्नी गुड्डी सिंह के द्वारा बताया गया की घटना दिनांक 10.9.2025 को मैं घर के पास खड़ी थी क्योंकि घर में हम दोनों पति-पत्नी ही रहते हैं और मेरा लड़का बाहर रहता है मैं घर के बाहर खड़ी थी तभी बिहारी चौबे के घर से बचाओ बचाओ की आवाज आ रही थी कुछ ही देर बाद संतोष बहेलिया आकर मुझसे बोला की बुद्ध प्रताप सिंह को मजगामा अस्पताल ले गए और वहां से सतना के लिए रेफर कर दिया गया सतना से रीवा रीवा से जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो जाती है मजगामा पुलिस को इस बात की जानकारी देकर आवेदन दिया की मेरे पति को आप सी रंजिश के कारण संजय त्रिपाठी पिता आशीष त्रिपाठी वगैरा के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई थी जिससे गर्दन के पीछे तरफ और कान कटा हुआ था लेकिन आज दिनांक तक मजगामा पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

