मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा /राजस्थान
देवगढ़
ग्राम पंचायत कालेसरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवारिया में 34वीं जिला स्तरीय पिस्टल एवं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 19 विद्यालयों से 62 छात्र एवं 41 छात्राओं ने भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासक जय राम सालवी रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश चंद मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि तेजपाल सिंह, अति विशिष्ट अतिथि कानाराम गुर्जर एवं नंदलाल जाट रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शीला त्रिपाठी, वार्ड पंच रामलाल सालवी, सुरेश सालवी, माधुराम सालवी, भोजाराम रायका, कालू सिंह, गिरधारी सिंह, पृथ्वी सिंह, चंद्रवीर सिंह, अमित गर्ग, चदनिग रायका, लादू लाल सालवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की और खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

