Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबजरी भरने के बाद नदी में नहाने उतरे दो युवक पानी के...

बजरी भरने के बाद नदी में नहाने उतरे दो युवक पानी के तेज बहाव से गहरे पानी में डूबे

मूकनायक/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास/ भीलवाड़ा /राजस्थान

बजरी भरने के बाद नदी में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी डूबे एक की बाॅडी मिली दूसरे की तलाश जारी भीलवाड़ा के जहाजपुर में हादसा भीलवाड़ा में बजरी भरने के दौरान नदी में नहाने गए दो ड्राइवर तेज बहाव मे डूब गए सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ठा हो गई फिल्हाल एक युवक की तलाश करली गई है जबकि दुसरे की तलाश जारी है मामला भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बनास नदी में बजरी भरने के लिए सवाई माधोपुर और भरतपुर से डंपर लेकर दो युवक आए थे। ये दोनों बजरी भरने के लिए अपने वाहन का नबंर आने में समय होने की वजह से वाहन को कतार में खड़ा कर नहाने के लिए पानी में उतरे इसी बीच तेज बहाव के चलते दोनो उसमें बह गए। थाना प्रभारी बोले-तलाश जारी है। जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायाक ने बताया -मोहसिन खान (20) वर्षिय पिता उस्मान खान निवासी सवाई माधोपुर और उनका साथी मोहित पुजारी (22) वर्षिय निवासी भरतपुर नदी में बजरी भरने आए थे। इस दौरान दोनों नहाने के लिए उतरे और तेज बहाव में डूब गए। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और एसडीआरएफ टीम को भी इन्फॉर्म किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक युवक मोहसिन की बाॅडी स्थानीय गोताखोरों नें 2 घंटे में तलाश ली है वही मोहित की तलाश की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments