मूकनायक /जिला ब्यूरो चीफ बद्री विशाल प्रजापति
सतना/ मध्य प्रदेश
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम आर.एन. खरे ने सोमवार को ग्राम रामनगर में स्थित पोल्ट्री फार्म गोदाम पर दबिश दी जहां से करीब 500 बोरी नकली सीमेंट और एक पिकअप वाहन सीमेंट लोड जब्त किया गया। जांच में राखड़ और घटिया सामग्री को नामी कंपनियों की पैकिंग में भरा जाना पाया गया। गोदाम रीवा जिले के सिरमौर निवासी दिनेश मिश्रा द्वारा किराए पर लेकर अवैध कारोबार के लिए उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने गोदाम सील कर गोदाम मालिक दलप्रताप सिंह को सुपूर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

