Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटमहाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन की धम्म सभा 8सितंबर को बालाघाट में

महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन की धम्म सभा 8सितंबर को बालाघाट में

(पूज्य भदंत धम्मशिखर की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि आकाश लामा परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जी के पोते डॉ भीमराव यशवंत अंबेडकर जी – डॉ चंद्रबोधी पाटिल करेंगे शिरकत)

मूकनायक बालाघाट | आकाश घरड़े

मध्य प्रदेश

बालाघाट – महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर की जन्म स्थली महू इंदौर से 20अगस्त 2025से प्रारंभ विशाल धम्म मशाल यात्रा का 8सितंबर 2025को जिला मुख्यालय बालाघाट में विशाल धम्म सभा के रूप में तब्दील होगी । विकास खांडेकर जिला अध्यक्ष महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट ने जारी बयान में बताया की तथागत सम्यक सम्बुद्ध को बोधगया में सम्यक ज्ञान की प्राप्ति हुई थी देवनामप्रिय सम्राट अशोक ने अपने मौर्य वंश के शासन काल में बोध गया में महाबोधी महाविहार बोधगया का निर्माण किए उक्त स्थान भारत ही नहीं अपितु दुनिया भर के समूचे बौद्धअनुयायियों के श्रद्धा का केंद्र है विश्व धरोवर महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्धों कानूनी तौर पर प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम अनागरिक धम्मपाल ने 1891में आंदोलन की शुरुआत की सन् 1895में कलकत्ता न्यायालय में याचिका पेश की तत्कालीन समय पर अग्रेजों की हुकूमत थी आजादी का आंदोलन चल रहा था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अनागारिक धम्मपाल को आश्वासन दिया कि भारत आजाद होने पर महाबोधी महाविहार बोधगया बुद्धिस्ट समुदाय को सौंपा जाएगा 15अगस्त 1947को भारत आजाद हुआ कांग्रेस सरकार ने बौद्धों के साथ छल कपट कर भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसादजी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया और उसी समिति की अनुशंसा पर बिहार सरकार ने*बोधगया महाबोधी महाविहार (मंदिर) प्रबंधन एक्ट 1949बनाए और उसमें 4गैर बुद्धिस्ट 4बुद्धिष्ट और 1पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होगा जिसकी वजह से महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन पूर्ण रूप बौद्धों के हाथों में हो इस बात को मद्देनजर रख BT Act 1949 के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिट पिटिशन क्रमांक 380/2012भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाईं ने पेश की थी उक्त याचिका प्रस्तुत करने के 6वर्ष पश्चात पूज्य भदंत धम्मशिखर (बालाघाट) ने उक्त याचिका के समर्थन पर अन्य साक्ष्यों के साथ वर्ष 2018को इंटरवेशन पिटिशन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में पूज्य भदंत आर्य नागार्जुन के द्वारा प्रस्तुत रिट पिटिशन के समर्थन में पेश की!
रवि पटले जिला महासचिव बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट ने जारी बयान में बताया कि भारतीय संविधान के भाग 3अनुच्छेद13में संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले भारत के राज्य क्षेत्र में प्रवृत्त सभी अध्यादेश आदेश विधियां उपविधि नियम विनियम शून्य होगी किंतु 26जनवरी 1950को भारतीय संविधान लागू होने के बावजूद भी BTMT एक्ट 1949 निरसित नहीं किया गया उक्त एक्ट के विरुद्ध में महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट के तत्वाधान में 11मार्च 2025को पूज्य भदंत धम्मशिखर बालाघाट के नेतृत्व में BTAct 1949को रद्द करने विशाल रैली आयोजित की गई जिसमें बालाघाट के दूर सुदूर अंचल के लोगों ने हजारों की तादात में शरीक हुए!महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट के द्वारा 10जुलाई 2025से प्रारंभ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में सैकड़ों उपासक उपासिकाओ के साथ उपस्थित रहे देशव्यापी आंदोलन बनाने व शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने 13जूलाई सेतक 20जुलाई तक आमरण अनशन किए समूचे जिले के उपासक उपासिकाओ व पदाधिकारियों के निवेदन पर पूज्य भदंत धम्मशिखर जी ने 20जुलाई 2025को आमरण अनशन को समाप्त किए
पूज्य भदंत धम्मशिखर बालाघाट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में नियत पेशी तिथियों में अपने अधिकृत अधिवक्ता के साथ उपस्थित हुए सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में प्रकरण विचाराधीन है महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन को लेकर देशव्यापी आंदोलन प्रारंभ हो चुका है शोभना मेश्राम जिला उपाध्यक्ष महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट ने जारी बयान में बताया की पूज्य भदंत धम्मशिखर जी के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी मशाल रैली प्रारंभ 20 अगस्त 2025से प्रारंभ होकर म प्र के अनेकों जिलों से भ्रमण कर बालाघाट जिले की तहसील कटंगी में 3सितम्बर कटंगी 4सितंबर तिरोड़ी खैरलांजी 5 वारासिवनी लालबर्रा बैहर 6मलाजखंड बिरसा दमोह लांजी किरणापुर 7 भरवेली आंवलाझरी कटंगटोला तवेझरी हीरापुर बगदरा पुरानी कोसमी 8 सितम्बर मुख्यालयबालाघाट में विशाल धम्म सभा के रूप में तब्दील होगी उक्त *कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य भदंत धम्मशिखर (महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति हेतु सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत याचिकाकर्ता) मुख्य अतिथि आकाश लामा (महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु बोधगया में धरना प्रदर्शन के प्रमुख) परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर के नाती डॉ भीमराव यशवंत अम्बेडकर (कार्याध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा मुंबई) डॉ चंद्रबोधी पाटिल ट्रस्टी दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भिक्षुगण पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम)पूज्य भदंत धम्मतप (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ) पूज्य भदंत श्रद्धा मित्र (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम) पूज्य भदंत सुभद्र महास्थवीर (मुरैना) पूज्य भदंत देवानंद (नागपुर) पूज्य भदंत कौन्डय (शाहपुर) पूज्य भदंत शिल् रक्षित (भंडारा) पूज्य भदंत संघ ज्योति (भिंड) कार्यक्रम के मुख्यवक्ता मिलिंद बौद्ध (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ) अधिवक्ता संजय खोबरागड़े राष्ट्रीय समन्वयक महाबोधी महाविहार आंदोलन समिति एवं जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट ‘ सुनील सारिपुत्र राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख समता सैनिक दल प्रकाश दार्शनिक (राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख समता सैनिक दल) इंजी किशोर बौद्ध आचार्य ( राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ) चिंतामन पगारे प्रांतीय महासचिव दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल एल डी मेश्राम (प्रांतीय उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा) एन आर डोंगरे ( प्रदेश उपाध्यक्ष आल इंडिया समता सैनिक दल) विकास खांडेकर ( जिला अध्यक्ष महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट ) एम आर रामटेके (भारतीय बौद्ध महासभा बालाघाट ) प्रीति बरखा कांबले जिला उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा बालाघाट*की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा दिनांक 8सितंबर को बालाघाट मुख्यालय के तमाम बुद्ध विहार में धम्म मशाल रैली भ्रमण कर परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर चौंक बालाघाट में धम्म सभा के रूप में तब्दील होगी
तमाम बौद्ध उपासक उपासिकाओ से पुरजोर निवेदन है की अधिक से अधिक तादात में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments