Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री के सभी कलेक्टरों को निर्देश, अलर्ट मूड में रहे; अप्रिय स्थिति...

मुख्यमंत्री के सभी कलेक्टरों को निर्देश, अलर्ट मूड में रहे; अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

मूकनायक/वीरभान सिंह/स्टेट हेड मप्र

भोपाल : – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा से उपजी परिस्थितियों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा कर वर्षा की जानकारी लेकर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि सभी अलर्ट मोड में रहें और सतर्कता बरतें। कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाए। डॉ. यादव ने कलेक्टर उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल से वीसी से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षा की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी रखें। आवश्यक हो तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को बाढ़ आपदा राहत का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी को भी परेशान न होना पड़े। इसके लिए समुचित तैयारी रखें। आपदा मोचन दल क्विक रिस्पांस कर प्रभावितों को रेस्क्यू करें। प्रभावितों की सहायता के लिए सभी पूरी संवेदनशीलता और मानवता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments