Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedजशपुर : गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 3 की मौत...

जशपुर : गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 3 की मौत – 30 घायल

मूकनायक स्वराज मैश्राम

छत्तीसगढ़

जशपुर जिले के चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान अचानक तेज़ रफ़्तार बोलेरो कार भीड़ में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में घुस गया, जिससे कई लोग कुचल गए। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान

19 वर्षीय अरविंद कर्केट्टा

17 वर्षीय विपिन

32 वर्षीय खिरोवती

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और विसर्जन उत्सव ग़मगीन हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments