मूकनायक/हाजी शोयब खान
मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के मध्य प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी शोयब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03सितंबर 2025 को प्रातः 11.30 बजे बालाघाट के सर्किट हाऊस में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती के एक दिवसीय प्रवास एवं बालाघाट के पूर्व संसद बोधसिंह भगत के साथ आदिवासी समाज के नेता इंजिनियर भुवन सिंह कोर्राम, संयुक्त मोर्चा भारत के प्रदेश महासचिव दिलीप वाघमारे के साथ अनेकों प्रतिष्ठित समाजसेवियों की मुख्य उपस्थिति में संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।इस बैठक में भारत के संविधान का सम्मान,सुरक्षा एवं अमलबाजी करना,ओ बी सी सहित सभी जाती वर्गों की गिनती आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले करवाकर संख्यानुसार आरक्षण लागू करना,जरूरतमंद बेरोजगारों को न्यूनतम 30000/रु एवं योग्यतानुसार 300000/रु प्रतिमाह वेतन के सरकारी रोजगार तथा आम जनता को बुनियादी अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित करना,100 करोड़ रुपए से अधिक के निजी उद्योग और संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण करना, बी टी एक्ट समाप्त कर बोध गया महाविहार को बौद्ध समाज को पुनर्निरूपण सौंपना ,वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि बनाने वाले काले कानून को रद्द करना,साथ ही असामाजिक तत्वों और भाजपा सरकार की आड़ और संरक्षण में चलने वाले देशद्रोही संगठनों द्वारा दूसरे धर्मावलंबियों के आस्था केंद्रों,संस्थानों और भवनों पर कब्जे करने उनको तोड़ने आदि की प्रवृति पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाना,महिलाओं और अन्य कमजोर वर्गों पर आए दिन होने वाले अन्याय अत्याचार और बर्बरता पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों पर आवश्यक चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।सर्व समाज के सभी सज्जनों और प्रतिनिधियों से अपील है कि उपरोक्त दिनांक 03सितंबर 2025 को प्रातः 11.30 बजे बालाघाट सर्किट हाऊस में उपस्थित होकर अपनी एकता और जागरूकता का परिचय देवें।
हाजी शोयब खान
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत
मो नं.9329670137
9300329182

