मूकनायक /दिलीप शिन्दे
देवास /शाजापुर /मध्य प्रदेश
31 अगस्त 2025 को भारत मुक्ति मोर्चा सामाजिक संगठन के बैनर तले देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म दिवस पर पटेल गार्डन, शाजापुर (म.प्र.) में भव्य अधिवेशन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिपाल सिंह बड़ोतकर (एडवोकेट, उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन) उपस्थित रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता जगदीश द्रविड़, प्रदेश अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा ने की।समाज के महिला-पुरुषों की उपस्थिति बड़े पैमाने पर रही। अपने संबोधन में एडवोकेट महिपाल सिंह बड़ोतकर ने संविधान, कानून तथा न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनकी बातों को जनता ने बेहद सराहा और कहा कि “ऐसी जानकारी हमें पहली बार प्राप्त हुई।”
अधिवेशन में सीहोर, देवास और शाजापुर जिलों से भी बड़ी संख्या में साथियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की सफलता पर लक्ष्मीचंद ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन सभी साथियों के सहयोग से संभव हो पाया।

