Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशपीपलरावा थाना पुलिस द्वारा चौबारा चौकी पर एक आरोपी को देसी कट्टा...

पीपलरावा थाना पुलिस द्वारा चौबारा चौकी पर एक आरोपी को देसी कट्टा व पिस्टल के साथ धर दबोचा

मूकनायक/ ब्यूरो चीफ विक्रम सिंह बामनिया

देवास/मध्य प्रदेश

पीपलरवा सोनकच्छ- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास जिले मे अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां श्री सुबोध गौतम एवं चौकी चौबाराधीरा प्रभारी उनि राकेश चौहान के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया । दिनांक 27.08.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक व्यक्ति को पुलिया के पास ग्राम कचनारिया बैराखेडी फाटा रोड पर घेराबंदी कर मोटर साईकिल सहित पकडा गया जिससे नाम पता पुछते अपना नाम संजय उर्फ संजु पिता अजाबसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम कुमारिया बनवीर का होना बताया जिसकी तलाशी करते उसके पास एक देशी पिस्टल एवं जेब में एक जिन्दा राउण्ड मिला । जिसके संबंध में लायसेंस की पुछताछ करते नही होना बताया । आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड को मौके पर जप्त कर गिरफ्तारी किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है वह पुराने रिकॉर्ड में भी कहीं धाराओं में रिकॉर्ड पाया गया
जप्तशुदा मश्रुकाः- एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा राउण्ड, एक होण्डा कम्पनी की मोटर साईकिल
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक श्री सुबोध गौतम,उप निरीक्षक राकेश चौहान,प्रआर महेंद्र राव,हेमन्त डाबी,आर विशाल हाड़ा,जसवीरसिंह,बलराम,सैनिक हंसराज, करणसिंह,राजेंद्रसिंह,कोटवार धर्मेंद्र वाडिया का सराहनीय योगदान रहा ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments